फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छवां। थाना क्षेत्र के भैसां गांव में स्थित कछवां रोड स्टेशन कालोनी में इंजीनियर की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के थाना नगसर के नवा सराय छुटकी निवासी हिमांशु राय (36) पुत्र एके राय कछवां रोड स्टेशन पर इंजीनियर के पद पर तैनात थे। बड़े भाई सुधांशु राय ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को 11 बजे फोन पर बात भी हुआ था। खाने के बाद ही कमरे में जाकर उसको फोन किया था। रात होने पर उसे सोने के लिए कहा। सुबह आफिस के लोगों ने उसके मौत की सूचना फोन पर दिया। कालोनी के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह जब वह नहीं उठा तो पड़ोसियों ने उसको उठाने के लिए आवाज दिया। जब कोई आवाज नहीं आया तो दरवाजे के पास पहुंचे। दरवाजा लाक नहीं था। खोल कर देखा गया तो हिमांशु मृत अवस्था में पड़ा था। जिसकी सूचना रेलवे कर्मचारियों द्वारा कछवां थानाध्यक्ष को दिया गया। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष शैलेंद्र राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक हिमांशु दो भाई है। पिता एके राय की मौत के बाद उनके स्थान पर मृतक हिमांशु को नौकरी मिली थी। उसकी शादी हो चुकी है। इसको पांच वर्ष की एक बेटी भी है। पत्नी मोनी राय गाजीपुर गांव में ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें