फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटका: रेल विभाग ने कंटीले तार से रोका ग्रामीणो का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। रेलवे लाइन को दोनो तरफ से कंटीले तार से घेर कर रास्ता अवरुद्घ करने से नाराज गडौली गांव के ग्रामीण शनिवार को रेलवे ट्रैक के किनारे धरने पर बैठ गए। कटका रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणो का कहना है कि मांग पूरी होने तक धरना अनिश्चित काल तक चलेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की मांग को लेकर जिलाधिकारी से कई बार पत्र के माध्यम गुहार लगाया गया था। कोई कार्यवाइ न होने पर मजबूरन आंदोलन शुरु किया गया है। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो की संख्या में मौजूद पुरुष एवं महिलाएं ट्रैक के बगल में ही टेंट लगाकर बैठकर रेलवे लाइन के दोनों तरफ घेरे गए कंटीले तार का विरोध किया। गड़ौली गांव के लोगों को कहना है कि रास्ता बंद होने से जीटी रोड एन एच 2 का सुलभ रास्ता बंद हो जाएगा। वहां तक पहुंचने के लिए ग्रामीणो को तीन से चार किलोमीटर दूर का चक्कर काटना पड़ रहा है। ग्रामीणो ने चेताया कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान न हुआ तो रेलवे ट्रैक पर बैठकर आंदोलन शुरु किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ओमप्रकाश बिंद, गुंजन बिंद, जितेंद्र चौबे, अभिषेक चौबे, आशीष यादव, हरिश्चंद्र बिंद, सुखराज यादव, गया बिंद, मनीष दुबे, रमेश बिंद, मीरा, हीरावती देवी, फुलगेना देवी, श्याम कुमारी, चंपा देवी, मीना व अशरफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें