फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी 14 को आएंगे मिर्जापुर

Fri, 09 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 14 सितंबर को मिर्जापुर का दौरा कर सकते हैं। हांलाकि अभी तक यह निश्चित नहीं हुआ है कि वह मिर्जापुर रोड शो करेंगे अथवा खाट सभा कर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। मिर्जापुर में रोड शो करेंगे या सभा इसका निर्णय एसपीजी  करेगी जो पहुंच चुकी है।
विज्ञापन



विजयपुर कोठी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर देर शाम आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव राणा गोस्वामी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने तैयारियों की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खाट सभा के माध्यम से जनता की समस्याओं से रुबरु होेंगे। किसानों से फार्म भरवाया जाएगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा जाएगा। यात्रा के लिए गांव-गांव, खेत-खेत बहेगी खुशहाली की लहर का मंत्र दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश महायात्रा के दौरान गांवों में विशुद्ध ग्रामीण अंदाज में खाट सभाएं करेंगे और शहर में रोड शो करके उत्साह भरेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल की महायात्रा छह सितंबर को देवरिया जिले के रुद्रपुर से आरंभ होगी।  जिसमें 25 सौ किमी का लंबा सफर तय करेगी। यात्रा का का रुट सीधा नहीं होकर आसपास के छोटे ग्रामीण मार्गो से भी होकर गुजरेगा। गांवों में खाट पर बैठकर किसानों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि राहुल गंाधी 14 को मिर्जापुर से भदोही में सभा करने के बाद इलाहाबाद लौट जाएंगे। उसके बाद का कार्यक्रम वहां हैं। मंडल प्रभारी रामयज्ञ द्विवेदी ने कहा कि पहले चरण में देवरियां से लखनऊ और दूसरे चरण में लखनऊ से गाजियाबाद तक महायात्रा निकलेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, दयाशंकर पांडेय, माता प्रसाद दूबे, अशोक उपाध्याय, भारतेंदु यादव, कृपाशंकर मिश्र, रमेश त्रिपाठी, सुधाकर, हेमकुमारी पटेल, लाला मिश्रा, छोटे खान, सतीश मिश्रा, बसंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें