फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: राहुल गांधी ज्ञानी नहीं, BJP नेता अरुण सिंह बोले- आतंकवाद व नक्सलवाद का कारण कांग्रेस

Sun, 05 Feb 2023 06:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अरुण सिंह ने रविवार को मिर्जापुर में कांग्रेस पर हमला बोला। भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि यह दिशा हीन यात्रा थी।
विज्ञापन
मिर्जापुर के वैधा गांव स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सांसद अरुण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अरुण सिंह ने कांग्रेस को आतंकवाद व नक्सलवादी समस्या का कारण बताते हुए कहा कि राहुल गांधी कोई ज्ञानी नहीं हैं। उन्होंने देश की सांस्कृतिक गरिमा को गिराने और सेना का मनोबल तोड़ने का काम किया है। मिर्जापुर के बरौंधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को वो मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


अरुण सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा करार देते हुए कहा कि यह दिशा हीन यात्रा थी। इसे कांग्रेस छोड़ो यात्रा कहा जाना चाहिए। भारत सदैव से एक रहा है। बजट को सभी वर्गों के हित में बताते हुए बेहतरीन और किसानों का बजट बताया।  उन्होंने कहा कि हिंडेनबर्ग को तो अमेरिका में काली सूची में डाल रखा है। उसकी रिपोर्ट पर यहां बवाल हो रहा है।

देश की आर्थिक संस्थाएं सतर्क हैं और किसी को नुकसान नहीं होगा।  जलजीवन मिशन योजना, विंध्य कारिडोर, मेडिकल कालेज व अन्य उपलब्धियों की चर्चा की। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, एमएलसी श्यामनारायण सिंह, विनीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें