फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: जेट्रोफा का फल खाने से 15 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती, कांशी राम आवास कॉलोनी के हैं सभी बच्चे

Sat, 04 Feb 2023 07:46 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे आवासीय कालोनी के बच्चे खेलने के लिए निकले थे। वह खेलकूद रहे थे । इस बीच उनमें से ही किसी बच्चे की नजर मूंगफली जैसे दिखने वाले जेट्रोफा के फल पर पड़ी। वह पौधे के पास पहुंचे। देखते ही देखते अन्य बच्चे भी वहां पहुंच गये। जेट्रोफा के फल को तोड़कर खा लिया।
विज्ञापन
जेट्रोफा का फल खाने से 15 बच्चे बीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में स्थानीय थाना क्षेत्र के सेटलमेंट एरिया स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी में शुक्रवार की शाम जेट्रोफा पौधे का फल खाने से 15 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गये। परिजनों की सूचना पर  एम्बुलेंस से स्वास्थ्य कर्मी मौके पर पहुचें।  उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। जहां उनका प्रारंभिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होते देख चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय  रेफर कर दिया।

विज्ञापन

15 बच्चे गंभीर रूप से बीमार - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे आवासीय कालोनी के बच्चे खेलने के लिए निकले थे। वह खेलकूद रहे थे । इस बीच उनमें से ही किसी बच्चे की नजर मूंगफली जैसे दिखने वाले जेट्रोफा के फल पर पड़ी। वह पौधे के पास पहुंचे। देखते ही देखते अन्य बच्चे भी वहां पहुंच गये। जेट्रोफा के फल को तोड़कर खा लिया। उसके बाद वह घर चले गये।

बच्चों को बेचैनी के साथ ही उल्टी - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद बच्चों को बेचैनी के साथ ही उल्टी होने लगी। परिजनों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कालोनी में ही पीछे की तरफ उगे हुए एक पौधे का हम लोगों ने फल खाया है  तभी से ही उल्टी हो रही है। इसके बाद परिजन पौधे के पास पहुंचकर देखा तो वह जेट्रोफा का पौधा था। उसके बाद परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों के बीमार होने की सूचना दी।

बीमार बच्चों को अस्पताल ले जाया गया - फोटो : अमर उजाला
जिस पर तत्काल स्वास्थ्य कर्मी एम्बुलेंस के साथ पहुँचे और बीमार बच्चों अंशू (9),प्रदीप (13),फैज (12),राबिया (2),रौशिक (6),वारिस (10),साहिल (5), इरफान (9),रजत (12),शुभम (6),नरेश (10),आर्यन (8),निधि (5),आबिद (8)असलम (4) को स्वास्थ्य केंद्र ले आये। वहां चिकित्सक ने उनका इलाज शुरू किया लेकिन तबीयत में सुधार न होते देख उन्हें मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में सभी बच्चों का इलाज - फोटो : अमर उजाला
मंडलीय अस्पताल में सभी बच्चों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर बी कमल पहुंचे उन्होंने बच्चों का बेहतर उपचार करने के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें