फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी देखकर भड़के लोग

Fri, 02 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तरकापुर आरा मशीन के पास सोनकर बस्ती के लोगों ने शुक्रवार को दूषित पानी आने पर प्रदर्शन किया। राजू सोनकर ने कहा कि सुबह नल चालू करने पर लाल रंग का पानी निकलने लगा। इसके कारण लोगों को पीने योग्य पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि तरकापुर में ही नगर पालिका का स्लाटर हाउस है, जिसके नीचे से पाइप लाइन गुजरी है। पाइप लाइन कटने के कारण स्लाटर हाउस की गंदगी घुसने से पानी गंदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलोक गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका को  सूचना देकर मांग की गई है कि जल्द ही पाइप लाइन दुरुस्त करके शुद्ध पानी की आपूर्ति की जाए। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में पूर्व सभासद दुलारी देवी, आलोक गुप्ता, राजेश सोनकर, राजू सोनकर, दया, करिया, राजू, मुकुंद सोनकर, पप्पू सोनकर आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें