फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेचल किंडरगार्टेन का मना वार्षिकोत्सव

Thu, 09 Apr 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के धुंधीकटरा स्थित रेचल किंडरगार्टेन एंड प्ले स्कूल का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

नगर के लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस में पंखुड़ी शीर्षक के तहत आयोजित समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों ने अपने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें से समारोह को यादगार बना दिया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्र्रज्जवलित कर किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना प्रस्तुत कर किया गया। बच्चों ने अपने गायन, वादन, नृत्य एवं नाटकों की भावपूर्ण प्रस्तुतियाें से समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान की डायरेक्टर विजय लक्ष्मी गुप्ता ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन तान्या व इशरा ने किया। इस दौरान सुजाता, अंशू प्रिया, शालिनी, शिप्रा, शिवानी, प्रतिष्ठा, दीपशिखा, प्रिया जायसवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें