फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि : मेहंदी प्रतियोगिता में अरसला खानम बनीं विजेता

विज्ञापन
पूविवि-- सावन माह के अवसर पर “रिमझिम सावन-2026 में शामिल छात्राएं। पूविवि
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) विभाग में रिमझिम सावन-2026 कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक रंगों के साथ हुआ। वक्ताओं ने कहा कि सावन संस्कृति से जुड़ने का बेहतर माध्यम है। शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. रसिकेश ने भगवान शिव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। कार्यक्रम में खुशी सिंह, अमृता सिंह, अनु पांडेय, संजना मिश्र ने विश्वविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत किया। अनुराग तिवारी एवं कुणाल मिश्रा ने शिव मंत्र का गायन किया। पूजा साहू एवं हर्षित श्रीवास्तव ने सावन के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विचार व्यक्त किया। साक्षी जायसवाल ने स्वरचित कविता प्रस्तुत की। निधि सिंह ने सावन का महीना पवन करे शोर गीत तथा शिवानी श्रीवास्तव ने भजन प्रस्तुत करके वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रुपाली सिंह और दीक्षा प्रिया यादव ने सावन थीम पर नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। शिक्षक अनुपम कुमार ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया। डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र ने परस्पर सहयोग एवं सामूहिक प्रगति की प्रेरणा दी। डॉ. रसिकेश ने कहा कि सावन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आत्म-विकास, सद्भाव और सृजनशीलता का उत्सव है। यह भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का माध्यम है। मेहंदी प्रतियोगिता में रितिका सिंह, अमृता सिंह, अरसला खानम, नंदनी सोनी, नंदनी यादव, वंशिका यादव, रुपाली सिंह एवं काजल वर्मा ने एचआरडी लोगो थीम पर मेहंदी डिजाइन प्रस्तुत किया। अरसला खानम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें सावन थीम का गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन इवेंट हेड साक्षी जायसवाल, ऐश्वी अस्थाना एवं दीपा मोदनवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन काजल वर्मा ने किया। इस दौरान दिव्यांशु सिंह, खुशी सिंह, अवंतिका यादव, ऋषिता चौरसिया, कुणाल मिश्रा, संजना मिश्र, उज्ज्वल सिंह, कपिल यादव, अभय सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें