मिर्जापुर। कोविड-19 के चलते प्रदेश में लॉकडाउन लगा गया था। इससे चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को रोक दिया गया था। अब लॉकडाउन हटने के बाद प्रदेश प्रमुख सचिव के आदेश पर प्रदेश में एक के बाद एक सभी योजनाओं को चालू किया जा रहा है। इसी के तहत पल्स पोलियो का प्रथम चरण सितंबर माह में शुरू करने का आदेश मिलते ही विभाग सक्रिय रूप से अभियान की तैयारियों में अभी से जुट गया है। जिला शोध अधिकारी/नोडल अधिकारी डा. पीके पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन के बाद रोके गए कार्यक्रमों को एक बार फिर से चालू करने के लिए प्रदेश सरकार की हरी झंडी मिल गई है। परिवार कल्याण कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए प्रदेश के महानिदेशक ने पत्र से मुख्य चिकित्साधिकारी को अवगत कराया है। पत्र में 20 सितंबर 2020 से पल्स पोलियो अभियान चलाने की बात कहा है।