फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराध और अपराधियों की जानकारी रखे बीट आरक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय पर सर्किल नगर के कोतवाली शहर, कोतवाली कटरा व विंध्याचल थाने के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों, विवेचकों के साथ अपराधों की समीक्षा व विवेचनाओं के निस्तारण के संबंध में गोष्ठी की। अपराधों की समीक्षा व विवेचनाओं के निस्तारण, संगीन अपराध, एसआर केसेज, पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराध, चोरी लूट आदि के अपराधों से संबंधित विवेचनाओं की प्रगति व उनके निस्तारण की स्थिति के बारे जाना। वहीं लंबित विवेचनाओं को अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों, चरित्र सत्यापन, लाइसेंस, सम्मन, वारंट, टॉप टेन अपराधियों की निगरानी, एचएस की निगरानी, मालों का निस्तारण समेत अन्य पुलिस कार्रवाई की व्यापक समीक्षा कर निर्देश दिया। नवीन बीट प्रणाली की समीक्षा की गई। इसके कार्यान्वयन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बीट प्रभारियों व बीट आरक्षी को अपनी बीट की संपूर्ण जानकारी व अपराध एवं अपराधियों के बारे में जानकारी रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें