फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड की लड़ाई में आगे आए जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड- 19 की लड़ाई में फ्रंट लाइन वर्कर के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी पूरी सहभागिता की। चाहे जागरूकता फैलाने की बात हो या फिर आर्थिक मदद हो। सभी प्रकार से वे लाकडाउन के दौरान लोगों की मदद करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जिले में पांच विधानसभा सीट है। इस समय चार विधायक भारतीय जनता पार्टी के हैं तथा एक विधायक अपना दल एस के हैं। भाजपा के नगर से रत्नाकर मिश्र, मड़िहान से रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार से अनुराग सिंह तथा मझवां विधान सभा क्षेत्र से सुचिस्मिता मौर्य विधायक हैं। इसी प्रकार अपना दल एस के राहुल प्रकाश कोल छानबे विधानसभा सीट से विधायक हैं। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल। प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री भी हैं। कोविड की लड़ाई में उन्होंने महती योगदान किया है। पिछले लाकडाउन के समय कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए उन्होंने एक करोड़ की धनराशि प्रदान की थी। इस बार भी उन्होंने एक करोड़ 11 लाख की धनराशि प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं।
जनता की सेवा करना ही परम कर्तव्य है। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने पिछले लाकडाउन में 51 लाख रुपया कोविड- 19 से लड़ाई में मदद करने के लिए दिया था। इस बार वह आक्सीजन प्लांट की स्थापना कराना चाहते थे लेकिन उसी समय यहां का आक्सीजन प्लांट का काम शुरू हो गया। उन्होने कहा कि वह जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं। चुनार, विधायक अनुराग सिंह ने कोरोना महामारी के दौरान अपने विधायक निधि से एक मुश्त 25 लाख रुपये की धनराशि पिछले वर्ष कोविड - 19 आपदा राहत कार्य में दिया था। उन्होंने बताया कि इस बार विधान सभा क्षेत्र के लोगों के लिए व्यक्तिगत रूप से पांच लाख रूपये खर्च कर आक्सीजन उपकरण उपलब्ध कराया गया है। कोरोना महामारी से निजात दिलाए जाने के लिए मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने मुख्यमंत्री फंड में अपने निधि का एक करोड़ रुपया प्रदान कर दिया था। इसके अलावा मझवां विधान सभा क्षेत्रवासियों को राहत पहुंचाने के लिए 50 लाख रुपये जिला प्रशासन को देने के अलावा मंडलीय अस्पताल में दो वेंटिलेटर खरीदने के लिए 25 लाख रुपये मुहैया कराया। साथ ही अपनी एक माह का तनख्वाह विधान सभा अध्यक्ष को सौंपी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें