पीआरवी घर पर आई तो उसके चालक ने मेरा मोबाइल लेकर अपने नंबर पर कॉल किया। इसके बाद वह लगातार मुझे फोन कर पति द्वारा प्रताड़ित करने के बारे में पूछता था। 22 मई को पति से झगड़े के बाद में अपने मायके जा रही थी तो रास्ते में उसका फोन आया।
कुछ देर बाद वह उसके पास आया और मायके छोड़ने की बात कहा, मैं उसके बाइक पर बैठ गई। वह मुझे मायके न ले जाकर देहात कोतवाली के खरंजा पहाड़ी पर ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर आकर सारी बात पति को बताई। पति ने पैडापुर चौकी में शिकायत किया पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
होमगार्ड ने दोबारा फोन कर धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस बार पति के साथ शिकायत करने पर पैडापुर चौकी गई तो पुलिस ने उसे भगा दिया और शाम को पति का 151 चालान कर दिया। होमगार्ड बार बार धमकी देता है कि शिकायत करोगी तो तुम्हारे पति को फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेज देंगे। पीड़ित महिला ने थाने पर शिकायत किया, पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़ित महिला ने आईजी, डीएम, एसपी को ज्ञापन देकर आरोपी होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला के आरोपों की जांच कराई जाएगी। मामले की जांच सीओ से करा कर आरोप सिद्ध होने पर आरोपी होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार, एएसपी सिटी