फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बालों की वृद्धि के लिए पहली बार शुरू हुई पीआरपी थेरेपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मरीज को दी गई आधुनिक उपचार सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के त्वचा एवं यौन रोग विभाग में बालों की वृद्धि के लिए पहली बार स्कैल्प पर प्लेटलेट रिच प्लाज्मा (पीआरपी) थेरेपी की गई। इस आधुनिक उपचार पद्धति के शुरू होने से अब मिर्जापुर और आसपास के जनपदों के मरीजों को उन्नत हेयर रिस्टोरेशन उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।
यह प्रक्रिया त्वचा एवं यौन रोग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रणव सत्यराज के नेतृत्व में सफलतापूर्वक शुरू की गई। उन्होंने बताया कि पीआरपी थेरेपी एक आधुनिक एवं न्यूनतम हस्तक्षेप वाली प्रक्रिया है, इसमें रोगी के रक्त से प्लेटलेट्स युक्त प्लाज्मा तैयार कर उसे सिर की त्वचा में इंजेक्ट कही जाती है। प्लेटलेट्स में मौजूद ग्रोथ फैक्टर्स हेयर फॉलिकल्स को सक्रिय करने, बालों के झड़ने को कम करने तथा नए बालों की वृद्धि को प्रोत्साहित करने में सहायक होते हैं। डॉ. प्रणव सत्यराज ने बताया कि यह उपचार विशेष रूप से चयनित मरीजों में चिकित्सकीय परीक्षण और परामर्श के बाद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महाविद्यालय में इस सुविधा के शुरू होने से अब मिर्जापुर एवं आसपास के जिलों के मरीजों को इस आधुनिक उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
डॉ. सचिन किशोर,सीएमएस

यह उपलब्धि मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा आधुनिक, वैज्ञानिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
डॉ. संजीव कुमार सिंह, प्रधानाचार्य,महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें