फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पंचायत चुनाव के लिए अनंतिम सूची जारी, 4.95 प्रतिशत नए मतदाता बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची में 1865870 मतदाता शामिल हैं। जिले में 809 ग्राम पंचायतों मेंं मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया था। जिले में 1777893 प्रारंभिक मतदाता थे। पुनरीक्षण के बाद 286435 मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। 34446 मतदाताओं का नाम संशोधित किया गया। 198458 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए। मतदाता सूची में 87977 यानि 4.95 प्रतिशत नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। जिले में अनंतिम सूची के अनुसार वर्तमान में मतदाताओं की संख्या 1865870 जारी की गई है। जिले में सबसे अधिक मतदाता छानबे विकास खंड में हैं। सूची के अनुसार छानबे विकास खंड के 97 ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की संख्या 238065 से बढ़कर 245029 हो गई है। इस विकास खंड में 32436 मतदाता जोड़े गए हैं। 25472 मतदाताओं के नाम इस विकास खंड से काटे गए हैं। 4923 का नाम संशोधित किया गया है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि अनंतिम सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


आपत्ति का मिलेगा अवसर
जिन मतदाताओं को लगता है कि वे मतदाता हैं लेकिन उनका नाम कट गया है। उसके लिए उनको आपत्ति करने का अवसर मिलेगा। वह आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति सही पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

वैध मिले 226975 मतदाता
जिले में शासन से प्राप्त डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सत्यापन किया गया। इसमें 226975 मतदाता वैध पाए गए। शासन से 294359 डुप्लीकेट वोटरों की सूची भेजी गई थी। इसमें से 55605 वोटराें के नाम काटे गए हैं। शिफ्टेड, मृत व अन्य सभी की जांच कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें