फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिलाएं फसल बीमा का लाभ

Thu, 19 Mar 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव नवतेज सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में माह फरवरी में अतिवृष्टि/ओलावृष्टि से प्रभावित रबी की फसलों की क्षति एवं राहत वितरण के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने निर्देश दिया कि आपदा राहत के तहत प्राप्त धनराशि को किसानों को तीन दिन के अंदर वितरण करने का निर्देश दिया। जिससे किसानों को राहत मिल सके।

प्रमुख सचिव ने कहा कि ओलावृष्टि से जिले में क्षतिग्रस्त फसलों, प्रभावित गांव और किसानों का विवरण शाम तक शासन को विस्तृत रिपोर्ट भेज कर शेष धनराशि की मांग कर ली जाए।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने कहा कि किसानों के क्षति का सही आकलन कर राहत का वितरण किया जाए, जिससे किसी प्रकार की शिकायत नहीं आने पाए।

जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अतिवृष्टि/ओलावृष्टि से हुई फसलों की क्षति में कुल 1993 गांव प्रभावित हुए हैं, जिसमे लगभग 15476 हेक्टेयर फसलों की क्षति का अनुमान लगाया गया है।

जिसके सापेक्ष लगभग 1042.365 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से लगभग लघु सीमांत के 306 अतिरिक्त किसानों प्रभावित हुए हैं।

इनका गेहूं और सरसों दोनों प्रभावित हुआ है। इन किसानों के लिए 27 लाख 54 हजार रुपये की मांग की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि कृषि निवेश वितरण हेतु 380 लाख का आवंटन प्राप्त होने पर धनराशि तहसीलदार लालगंज को आवंटित कर दी गई है। जिसके वितरण की कार्रवाई आरंभ हो गई है।

 प्रमुख सचिव ने कहा कि अन्य तहसीलों के नायब तहसीलदार तथा लेखपाल लगा कर तीन के अंदर वितरण का विवरण प्राप्त करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन ने भू-राजस्व एवं सिंचाई देय की वसूली 31 मार्च 2015 तक स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में अतिवृष्टि/ओलावृष्टि से ग्राम राजपुर तहसील लालगंज के चन्द्रमा प्रसाद पुत्र राम जतन की मृत्यु हुई।

 मृतक की पत्नी जयललिता को 15 लाख की अनुग्रह सहायता प्रदान की गई है। प्रमुख सचिव ने सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र के  केसीसी का भी विवरण मांगा।

उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि पशुओं का चारा, पशुओं को बीमारी से बचने के लिये टीकाकरण, संक्रामक दवाइयों की उपलब्धता आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायें।

इसी प्रकार किसानों पर आश्रित मजदूरों के लिये मनरेगा अन्य योजनाओं के तहत गांवों मे ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डीएस उपाध्याय, उप जिलाधिकारी अशोक कनौजिया, जीसी राम, राज कुमार, उप निदेशक कृषि, सीडीओ अमित सिंह, एलडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें