पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के विरोध में अपना दल छात्रमंच के कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। छात्रमंच के जिलाध्यक्ष दुर्गेश पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवादी गतिविधियां रुकने तक पाकिस्तान से बातचीत रोकने की मांग की।
जिलाध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादियों ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की शह पर पठानकोट के एयरबेस पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाकिस्तान जाकर बातचीत की पहल कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की तरफ से आतंकवादी हमला कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान की सरकार आतंकवाद को नहीं रोकती है, तब तक उसके साथ बातचीत करने का कोई मतलब नही है। हमले के मास्टर माइंड को भारत लाकर सजा दिलाना ही घटना में शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर महेंद्र कुमार दुबे, शिवलाल सोनकर, अनूप पटेल, टिंकल दूबे, विकास सोनकर, सुभाष मौर्य, गोलू चौरसिया, कमलेश प्रजापति, रितेश चौरसिया, सोनू, महेन्द्र बिंद आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।