फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रामलला का दर्शन कर आए मुस्लिम नेता का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। अयोध्या में रामलला का दर्शन कर लौटे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के काशी प्रांत के संयोजक तौकीर अहमद ने गांव वालों पर बिरादरी से बाहर करने और दुकानदारों द्वारा सामान देने से इंकार करने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी तौकीर अहमद ने बताया कि अयोध्या में रामलला का दर्शन करने का कार्यक्रम 30 जनवरी को तय था। बीते 29 जनवरी को शाम से ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग चार सौ मुसलमान अयोध्या में इकट्ठा हुए। बीते 30 जनवरी को अयोध्या में जुलूस निकालकर दर्शन किया गया। रात में अपने घर पर आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के दुकानदारों ने सामान बेचने से मना कर दिया। गांव के लोग बिरादरी से बाहर करने की बात करते हुए अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। नरायनपुर पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा की मांग की गई। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि थाने में इस तरह की कोई सूचना नहीं आई है। गांव में जानकारी की गई है। ऐसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें