फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नत शिक्षकों ने शुरु की क्रमिक भूख हड़ताल

Fri, 17 Apr 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में पदोन्नत शिक्षक  एलपीसी जारी करने की मांग कर रहे हैं। अपनी मांगों के समर्थन में पदोन्नत   शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर गुरुवार से भूख हड़ताल शुरु कर दिया है।
विज्ञापन


बीएसए द्वारा पदोन्नत होने के बाद एलपीसी जारी करने पर रोक    लगाने से शिक्षकों में रोष व्याप्त है।

शिक्षक संजय सिंह ने कहा कि विगत दो फरवरी 2015 को तत्कालीन बीएसए धीरेंद्र नाथ सिंह द्वारा नियमानुसार और पिछड़े ब्लाकों में विकल्प के आधार पर 666 शिक्षकों की पदोन्नत सूची जारी की गई।

तत्कालीन बीएसए के निर्देश पर  640 शिक्षकों ने दो दिन में कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदोन्नत के बाद शिक्षक सुचारू रुप से शिक्षण कार्य कर रहे हैं।

आयकर के चलते बीएसए द्वारा माह फरवरी का वेतन पूर्व विद्यालयों से ही जारी किया गया।

उसके बाद वर्तमान बीएसए डा. पारसनाथ ने 16 मार्च 2015 को एक आदेश जारी करके खंड शिक्षा अधिकारियों को एलपीसी जारी करने से रोक लगा दिया।

सभी ब्लाकों के खंड           शिक्षा अधिकारियों द्वारा एलपीसी जारी नहीं करने से पूर्व विद्यालयों से ही पदोन्नत शिक्षकों को वेतन जारी हो रहा है।

जिससे पदोन्नत शिक्षकों में खासा रोष व्याप्त है। एलपीसी जारी करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने क्रमिक भूख हड़ताल गुरुवार से शुरु कर दिया।

 धरने में जय प्रताप सिंह,          संतोष मिश्रा, आरती कटियार, रजनी सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, दीनानाथ दूबे, माता प्रसाद सिंह, सुशील कुमार गुप्ता, रमेश           कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, रामनाथ त्रिपाठी   समेत अन्य शिक्षक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें