फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में निषेधाज्ञा लागू: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रशासन ने 15 मई तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है। डीएम ने कहा कि सभी सरकारी व निजी स्विमिंग पुल, जिम व क्लब आदि बंद रहेंगे। साथ ही प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षण संस्थान तक बंद रहेंगे। समस्त होटल, लॉंन, पईग गेस्ट हाउस, एवं जो भी परिसर विभिन्न प्रकार के पारिवारिक व्यवसायिक एव अन्य कार्यक्रमों के लिये नि:शुल्क अथवा किराये पर प्रयोग किये जाते है। उन सभी को ऐसे कार्य्रक्रम आयोजित करने हेतु प्रतिबन्धि किया जाता है। डीएम ने कहा कि सार्वजनिक एवं व्यवसायिक कार्यक्रम एकदम बंद रहेंगे। शादी विवाह को यथासंभव टाला जाए लेकिन यदि अत्यावश्यक है तो संबंधित एसडीएम को तीन दिन पूर्व सूचित किया जाए। विवाह में अधिकतम पांच लोग ही उपस्थित रह सकेंगे। डीएम ने सचेत किया कि यदि किसी भी जगह कोई विदेशी नागरिक 15 मई तक रूकता है तो उसका पूरा विवरण संबंधित थाने में तत्काल दिया जाए। यदि कोई जानकारी नहीं देता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लाकडाउन में कोई भी नागरिक घर से बाहर नहीं निकलेंगे। यदि कोई बीमार होता है तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम में दिया जाए तत्काल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 मई तक सभी टूर आपरेटर, समस्त वाहनों को तथा समस्त माल, शो-रूम, दुकान,प्राइवेट हास्पिटल,होटल लॉंज,अपने-अपने परिसर को हर 06 घंटे में साफ करना सुनिश्चित करेंगें। उन्होंने कहा कि 15 मई तक कोई भी व्यवसायी केमिस्ट अथवा दुकानदार हाथ धोने के साबुन,हैण्डवाश, साबुन, सैनिटाइजर व प्रत्येक प्रकार के मास्क प्रिन्ट रेट से ज्यादा मूल्य पर नहीं बेचेगा। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा इस आदेश का संज्ञान जनपद में तैनात पुलिस उप निरीक्षक स्तर से अथवा उससे वरिष्ठ किसी भी पुलिस अधिकारी अथवा तहसीलदार मजिस्ट्रेट, उप जिला मजिस्ट्रेट,नगर मजिस्ट्रेट द्वारा लिया जा सकेगा और उल्लिखित अनुमतियॉ उनके द्वारा समस्त परिस्थितियों पर नियमानुसार निर्गत की जायेगी।
विज्ञापन

मास्क न लगाने पर होगी कार्रवाई
मिर्जापुर। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने कहा कि कोई भी नागरिक हो अथवा सरकारी कर्मचारी हो। यदि वह बिना मास्क लगाए निकलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने भी कोरोना से संबंधित सभी तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें