फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिले में शुरू हुई श्रीअन्न की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के हलिया विपणन केंद्र पर मंगलवार को श्रीअन्न की खरीद की गई। जिले में पहले दिन होने वाली इस खरीद के लिए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह व केंद्र प्रभारी नारायण दुबे ने किसानों का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

हलिया केंद्र पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बाजरा, मक्का के खरीद का पूजन कर शुभारम्भ किया। पहले दिन धनवंतरी देवी के पुत्र जय सिंह की 21 क्विंटल बाजरा तथा मोहित व राकेश कुमार सिंह की 16 क्विंटल मक्का समेत कुल 37 क्विंटल श्री अन्न की खरीद की गई। इस दौरान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी दशरथ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें