फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 17 अप्रैल को निकाली जाएगी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का प्राकट्य दिवस अनादि काल से मनाया जा रहा है। रामनवमी के मौके पर 17 अप्रैल को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी विहिप के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को ओलियर घाट स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को संग मोहाल स्थित श्री हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इससे पहले जन जागरण के लिए 14 अप्रैल को बाइक रैली तथा 15 अप्रैल को मातृ शक्ति के नेतृत्व में स्कूटी जनजागरण यात्रा भी रेलवे स्टेशन से दोपहर दो बजे निकाली जाएगी। कार्यक्रम प्रभारी रविशंकर साहू ने कहा शोभायात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान विवेक बरनवाल, मयंक गुप्ता, महेश तिवारी, राज महेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें