मिर्जापुर। जिले के राजकीय और निजी आईटीआई में पांचवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया छह अक्तूबर से शुरू होगी। 11 अक्तूबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
राजकीय आईटीआई मिर्जापुर के प्रधानाचार्य और नोडल मयंक मणि शुक्ला ने बताया कि चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शनिवार तक हुई।
उसके बाद रिक्त सीटों की तुलना में प्रवेश लिया जाना है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने निकट के आईटीआई केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से कहा गया है कि वे अपने संस्थान में रिक्त सीटों की व्यवसायवार स्थिति की सूचना सार्वजनिक करेंगे। संवाद