मिर्जापुर। कटरा बाजीराव में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैलेंडर के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी का संदेश लोगों तक पहुंचाया। कहा गया कि जब देेश कमजोर होता है तो कांग्रेस ही सामने आती है।
कार्यकर्ताओं ने नव वर्ष के कैलेंडर के माध्यम से संदेश कार्यक्रम दिया। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दीपचंद जैन ने नागरिकों से कहा कि कांग्रेस पार्टी से जुड़ें। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मिनहाज अहमद उर्फ छोटे खान ने भी कैलेंडर के माध्यम से आम जनता को बताया कि जब जब कांग्रेस पार्टी कमजोर हुई है, देश और प्रदेश कमजोर हुआ है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। कांग्रेस पार्टी के जुड़ने के लिए अनुरोध किया । इस अवसर पर इंजीनियर प्रदीप जैन, छेदीलाल जैन, संतोष कुमार, विक्की जैन, कृष्णा जायसवाल, नीरज तिवारी, दयाशंकर यादव, रिहाना, अशफाक खान, दिनेश मौर्या, दिलशाद यादव, सूरज प्रजापति, बल्लू उमर, राजू घनश्याम आदि लोग उपस्थित थे।