फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में निजी फरमान, रात में बंद हो जाता है एक गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में इस समय सरकारी नियम और सरकार के आदेश को धता बताते हुए निजी अस्पतालों जैसे फरमान लागू किया जा रहा है। मंडलीय अस्पताल का गेट नंबर एक रात को सात बजे के बाद बंद कर दिया जाता है। इससे मरीजों को ही नहीं मरीज लाने वाले एंबुलेंस को भी घुमकर दो नंबर गेट से होकर इंरजेंसी में जाना पड़ता है। जबकि गेट नंबर एक के सामने ही इंमरजेंसी सेवा और ब्लड बैंक सीधे और पास पड़ता है।
विज्ञापन

मरीज की जान बचाने के लिए एक-एक सेकेंड कीमती होती है, पर अस्पताल प्रशासन को तो जैसे इससे कोई मतलब ही नहीं है। मंडलीय अस्पताल में परिसर में प्रवेश करने का दो गेट है। अधिकांश मरीज और एंबुलेंस गेट नंबर एक से होकर आते है। जिसे रात के समय सात बजे बंद कर दिया जा रहा है। अस्पताल परिसर के साथ अस्पताल के अंदर भी दो गेट है। इसमें रात के समय सिर्फ इमरजेंसी से होकर जाने वाला रास्ता खुला रहता है। ऐसे में अस्पताल परिसर का गेट नंबर एक मरीजों और अन्य की सहुलियत के लिए जरुरी है, पर पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से गेट नंबर एक को रात के समय बंद कर दिया जा रहा है।
रात के समय हलिया, मड़िहान, लालगंज, चुनार, देहात कोतवाली, कछवां, जमालपुर, अहरौरा, अदलहाट, चुनार ही नहीं बल्कि सोनभद्र के मरीज इमरजेंसी सेवा के लिए एंबुलेंस से आते है तो गेट नंबर एक खुला होने से सीधे इमरजेंसी कक्ष के पास पहुंचते है। गेट नंबर दो के पास पुलिस चौकी है। वहां पर कोई न कोई गाड़ी खड़ी रहती है। ऐसे में भी एंबुलेंस को समस्या होती है। दोनों गेट खुला होने से एक गेट से आने वाला वाहन दूसरे गेट से बाहर निकल जाता है, इससे उसे परिसर में मोड़ने की समस्या नहीं होती है, पर अस्पताल में इस समय गेट बंद होने से ये समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें