फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंत्री से मिली सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। साथ ही गांधीनगर से वाराणसी के बीच शुरू हुई सुपरफास्ट ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। इस दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गांधीनगर से वाराणसी के बीच शुरू की गई नई एक्सप्रेस ट्रेन गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस के लिए आभार व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को गुजरात के केवड़िया स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का दर्शन करना और आसान हो जाएगा। इसके अलावा रोजगार के लिए गुजरात जाने वाले श्रमिकों के लिए भी यह ट्रेन बहुत उपयोगी साबित होगी। इस सुपरफास्ट ट्रेन के शुरू होने से गुजरात और वाराणसी और करीब आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें