प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण महेश गुप्ता ने शनिवार को विकास खंड कोन एवं चील्ह थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी नीरज दुबे को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी तथा सहायक खंड विकास अधिकारी समाज कल्याण एसके मिश्र पर विभागीय कार्रवाई के लिए डीएम को निर्देश दिया।
प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विकास खंड कोन के निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सभी पटलों की फाइलें देखी। विकास खंड कोन के दिव्यांग, वृद्धा, विधवा पेंशन का सत्यापन शत प्रतिशत नहीं मिला। कार्य में लापरवाही बरतने पर खंड विकास अधिकारी नीरज दुबे को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने का आदेश दिया। प्रमुख सचिव ब्लॉक के निरीक्षण के बाद चील्ह थाने पहुंचे। उन्होंने थाने के त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, प्लाई शीट, रजिस्टर आठ, बैरक व आफिस का रखरखाव देखा। स्टाफ आवास की सफाई व्यवस्था भी देखी। बीसीएनबी का फुल फार्म पूछा पर एसओ और सीओ नहीं बता पाए। समाधान दिवस पर आए ग्रामीणों ने बिजली कटौती की शिकायत की तो डीएम विमल कुमार दुबे ने बिजली विभाग के अधिकारी से बात कर तत्काल समस्या दूर करने के लिए कहा। इस दौरान एसपी आशीष तिवारी, एसडीएम अविनाश तिवारी, पीडी मनोज राय आदि रहे।