फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालापुर के एक विद्यालय में छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी प्रधानाध्यापक को प्रथम दृष्टया आरोपी ठहराते हुए बीएसए ने निलंबित कर दिया है । कंपोजिट विद्यालय के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो छह अप्रैल को वायरल हुआ था।
विज्ञापन

सात अप्रैल को खंड शिक्षा अधिकारी मड़िहान मनोज कुमार राय ने जांच की और विवाद की स्थिति पैदा होने पर आठ अप्रैल को आरोपित प्रधानाध्यापक को मड़िहान खंड शिक्षा कार्यालय में संबद्ध किया गया था। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोपी पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर खंड शिक्षा कार्यालय मड़िहान से संबद्ध कर दिया गया है। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार गुप्ता को निलंबित कर खंड शिक्षा कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें