फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्राथमिक विद्यालय का भवन गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। विकास खंड पटेहरा के कुशमहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का भवन शुक्रवार को देर रात भरभराकर गिर हगया। गनीमत थी कि भवन रात में गिरा। इससे जानमाल की क्षति नहीं हुई। भवन निष्प्रयोज्य होने के बाद भी बच्चे दिन में वहां खेलते थे। भवन गिरने की जानकारी होते ही दूसरे दिन शनिवार की दोपहर खंड शिक्षाधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विकास सिंह ने बताया कि भवन जर्जर हालत में है। इसकी रिपोर्ट कई बार दी गई है। एक साल पहले भवन की नीलामी के लिए समय निर्धारित किया गया था, लेकिन किसी कारण से नीलामी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। प्रधानाध्यापक नागेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय में 150 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। उनके अलावा विद्यालय में दो शिक्षामित्र तैनात हैं। शनिवार को सुबह विद्यालय पहुंचे तो भवन का बरामदा गिरा हुआ था। इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी मड़िहान को दी गई। सूचना पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार राय ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने से नीलामी की प्रक्रिया नहीं हो सकती है। जिला प्रशासन के निर्देश पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि विद्यालय भवन जर्जर और निष्प्रयोज्य था। विद्यालय में पांच अतिरिक्त कक्ष बने हुए हैं, जहां पढ़ाई होती है। नीलामी नहीं होने से भवन को गिराया नहीं जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें