फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिले के 203 शिक्षकों को मिला निपुण सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पहली से तीसरी कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियाें के आकलन में 80 प्रतिशत तक निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले 203 परिषदीय विद्यालयाें के शिक्षकाें को शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी की तरफ से प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि निपुण कार्यक्रम के दूसरे चरण में इसमें और भी प्रगति लाई जानी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से पूरे प्रदेश में जिले को प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाबत कोशिश करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने कहा कि निपुण शिक्षकाें की तरफ से नवाचार के जो भी प्रयोग किए गए हैं, उसकी जिला स्तर पर बुकलेट तैयार कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अच्छे नवाचार को मॉडल के रूप में विकसित कर जिले के प्रत्येक विद्यालय में लागू कराने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले बीएसए अनिल कुमार वर्मा तथा जिला समन्वयक अजय कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियाें का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें