मिर्जापुर। जिले की नवागत मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि इस समय जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सुव्यवस्थित तरीके से पूरा कराना ही उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि इस समय कोविड- 19 का प्रकोप हर जगह फैल रहा है। इसके लिए सावधानी बरतते हुए विकास कार्य तीव्र गति से हो, ऐसा वह प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि यह जिला विकास कार्यों में और प्रगति करे ऐसा उनका प्रयास होगा। सीडीओ निर्वतमान सीडीओ अविनाश सिंह की जगह आई हैं जिनका स्थानांतरण नगर आयुक्त गोरखपुर के पद पर हो गया है।