फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: धर्मांतरण गिरोह के सरगना इमरान की दोबारा पुलिस कस्टडी रिमांड की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम में धर्मांतरण कराने के मामले में आरोपी मौलवी खलीलुरर्हमान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके द्वारा कराए गए धर्मांतरण की जांच शुरू कर दी है। मौलवी पर पहले से ही बनारस में धर्मांतरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है । पुलिस अन्य मामलों की जांच कर रही इसके अलावा उसका साथ देने वाले अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। एएसपी ऑपरेशन मनीष मिश्रा ने बताया कि पहली बार इमरान की पुलिस कस्टडी रिमांड में पूछताछ के बाद जो साक्ष्य मिले है। पुलिस अब उन साक्ष्यों को लेकर अन्य जानकारी हासिल करने के लिए इमरान की दोबारा पुलिस कस्टडी रिमांड की तैयारी में है। फिलहाल न्यायालय में कोई अपील दाखिल नहीं हुई है। वहीं पुलिस फरार आरोपी लकी अली खान की तलाश में भी जुटी है। जिम में धर्मांतरण के मामले में पुलिस अब तक सरगना इमरान खान, मौलवी खलीलुरर्हमान, हेड कांस्टेबल इरशाद खान, मोहम्मद शेख अली आलम, फैजल खान, जहीर, शादाब, फरीद अहमद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। खलीलुरर्हमान ही जिम आने वाली लड़कियों को बरगलाता था। फिलहाल लकी को पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें