फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन मामलों में चार दोषियों पर लगाया अर्थदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर, कटरा व और विंध्याचल थानों में दर्ज तीन मामलों की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने चार दोषियों पर अर्थदंड लगाया है। शहर कोतवाली में 2003 में कॉपी राइट एक्ट, कटरा कोतवाली में वर्ष 2000 में चाेरी और विंध्याचल थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह ने कॉपी राइट मामले में दोषी शशि कुमार गुप्ता निवासी धुंधी कटरा पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को 15 दिन की कारावास की सजा भुगतनी होगी। कटरा कोतवाली में दर्ज मामले में दोषी कन्हैया उपाध्याय निवासी पैरिया टोला कोतवाली कटरा पर दो हजार का अर्थदंड लगाया। विंध्याचल थाना में दर्ज मामले में दोषी राम सहाय उर्फ कैलाश व रामआसरे निवासी दुगरहां थाना विंध्याचल पर चार-चार हजार का अर्थदंंड लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें