फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा नदी पर छह लेन के पुल के शिलान्यास की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। एक मार्च को गंगा नदी पर छह लेन के पुल और बाईपास के निर्माण के लिए शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और जानकारी लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

गंगा नदी पर छह लेन के पुल और बाईपास के निर्माण के लिए 1700 करोड़ की परियोजना स्वीकृत हुई है। इसका शिलान्यास एक मार्च को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। मुख्य कार्यक्रम राजकीय पाॅलिटेक्निक में आयोजित किया गया है। इस बीच बुधवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम स्थल के साथ ही हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को उन्होंने आगाह किया कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक मार्च को शिलान्यास कार्यक्रम के बाद दो मार्च को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का भी मिर्जापुर का दौरा है। उनका कार्यक्रम भी इसी जगह प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि अपने मिर्जापुर के दौरे के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। निरीक्षण के दौरान भाजपा के जिला महामंत्री हरिशंकर पटेल, लोकसभा संयोजक दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें