मिर्जापुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की सिटी विकास खंड के पिवपरवा में शनिवार को हुई बैठक में पांच अक्तूबर को लच्छापट्टी में अमर शहीद झूरी बिंद स्मृति समारोह मनाने का निर्णय लिया है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बिंद ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सियाराम बिंद, प्रदेश महासचिव व मझवां विधान सभा प्रभारी प्रमोद मिश्र के अलावा रविकांत तिवारी, रामकृपाल बिंद, संतोष कुमार, सुरेंद्र कुमार शुक्ला, राजन दुबे, रामनाथ बिंद, राजकुमार, बिहारीलाल बिंद, रमाकांत बिंद, राजेंद्र बिंद आदि उपस्थित रहे।