फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइको भिड़ंत में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पथरहा गांव के पास रविवार की दोपहर दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव निवासी रामचरन यादव (30) पड़री थाना क्षेत्र के धनही गांव अपने ससुराल आया था। जहां से पत्नी सुमन (28) व पत्नी की छोटी बहन सोनम (18) को बाइक पर बैठाकर अपने घर के लिए निकला। जैसे ही वह पथरहा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा, उसी समय मिर्जापुर से चुनार की तरफ जा रहे देहात कोतवाली के चौसा गांव निवासी बाइक सवार संजय (29) से टक्कर हो गई। इससे चारो घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए पड़री सरकारी अस्पताल व प्राइवेट चिकित्सकों के यहां ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने चौसा गांव निवासी संजय व डाढ़ी राम गांव निवासिनी सुमन पत्नी रामचरन की हालत गंभीर होने पर दोनों को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें