फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल इंडिया नेट परीक्षा में प्रखर ने हासिल किया पांचवां रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के नदौली गांव निवासी छात्र प्रखर शुक्ल ने आल इंडिया नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे देश में पांचवां रैंक प्राप्त किया है।छात्र के इस उपलब्धि पर परिजनों तथा ग्राम वासियों में खुशी की लहर व्याप्त है।
विज्ञापन

प्रखर शुक्ल हलिया ब्लाक के नदौली गांव निवासी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत इंद्रजीत शुक्ल के पुत्र तथा उत्तरप्रदेश संस्कृत संस्थान के पूर्व सेवा निवृत्त सहायक निदेशक व संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अतिथि प्राध्यापक रह चुके डा त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल के पौत्र हैं। प्रखर शुक्ल वर्तमान में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी एमटेक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। प्रखर ने हाईस्कूल की परीक्षा लायंस स्कूल मिर्जापुर से सर्वोच्च अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की थी। सीएचएस वाराणसी से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद प्रखर ने बीएचयू से बीएससी की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया था। प्रखर के बड़े पिता एडवोकेट केदारनाथ शुक्ल लालगंज तहसील में वकालत करते हुए उपरौध अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी माता आंगनबाड़ी के साथ-साथ कुशल गृहणी हैं। प्रखर शुक्ल ने इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और माता-पिता के साथ-साथ ही दादा से मिले संस्कार व उनकी प्रेरणा को दी है। प्रखर शुक्ल की इस सफलता पर गांव के डा. डीडी सिंह, महराजदीन, रामेश्वर मिश्र, सिद्धनाथ पाल, रामनरेश ओझा, कृपाशंकर ओझा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें