फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 24 Dec 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीकाम कैजुवल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने मंगलवार को बीएसएनएल के अनगढ़  कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। कर्मचारियों ने नियमितीकरण से छूटे आकस्मिक मजदूरों और संविदा मजदूरों को नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन


 साथ ही बीएसएनएल में न्यूनतम मजदूरी की दर से आकस्मिक मजदूरी तय करने की मांग की। साथ ही मजदूरी का भुगतान बैंक के माध्यम से करने की मांग की।


संरक्षक दिनेश तिवारी ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार कांट्रैक्ट मजदूरों को अर्धकुशल, कुशल, उच्च कुशल की श्रेणी एबीसी शहरों की श्रेणी के अनुसार मजदूरी का भुगतान बैंक के माध्यम से करने की मांग की।

 उन्होंने मजदूरों के ईपीएफ, ईएसआई ग्रेचुएटी बोनस आदि की सामाजिक सुरक्षा करने की मांग की। जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने मजदूरों को आवास भत्ता और मकान का आवंटन करने की मांग किया।   
विज्ञापन


साथ ही मुख्य नियोक्ता द्वारा ईपीएफ खाता खोलने की मांग किया। जिला सचिव सुरेश चंद्र बिंद ने कहा कि प्रबंधन द्वारा मजदूरों को परिचय पत्र जारी किया जाए साथ ही मजदूरों की छंटनी बंद करने की भी मांग की।

 प्रदर्शन के दौरान धीरेंद्रधर दूबे, विनय यादव, शोभनाथ, अश्विनी मणि त्रिपाठी, अजय सिंह, अभय पांडेय, यशवंत बिंद, रामकुमार, नवीन यादव, चक्रधारी, उमाशंकर, कमलाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें