फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पड़री में तैनात दरोगा की कार्यप्रणाली से प्रधान संघ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाने में तैनात एक दरोगा द्वारा सनराइज स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को चिलचिलाती धूप में बस से उतार कर बस दूसरे के हवाले कर दिए जाने की घटना पर प्रधानों और अभिभावकों ने नाराजगी जताई है। रविवार को ग्राम प्रधानों ने बैठक कर दरोगा की कार्यप्रणाली के प्रति आक्रोश जताया। ग्राम प्रधानों ने चेतानवी दी कि आरोपी दरोगा के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो प्रधान संघ इस मामले मुख्यमंत्री दरबार में पहुंचकर उठाएगा। प्रधान संघ के जिला प्रभारी रामदेव सरोज ने सनराइज स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के साथ हुई इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पड़री थाने में तैनात दरोगा के ऐसे कार्य की जितनी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोटे-छोटे बच्चों को उतारने से बच्चे तेज धूप में बेहाल रहे, वहीं सड़क पर वाहनों की आवाजाही खतरा बन गया था। प्रधान संघ के अध्यक्ष व्यासजी ने कहा कि इस घटना से बस में बैठे छोटे-छोटे बच्चे सहम गए। बच्चे बदहवास हालत में सड़क पर इधर-उधर भटक रहे थे। संतोष प्रताप सिंह, संदीप सिंह, चंदन सिंह, रोहित सिंह, दीपक कुमार, त्रिवेणी प्रसाद, जितेंद्र मौर्या, प्रिया दुबे, रमेश कुमार, सविता देवी, फुलचंद, पार्वती देवी, राकेश यादव, अमलेश कुमार आदि ग्राम प्रधानों और बच्चों के अभिभावकों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर संबंधित दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें