मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डाॅ. के लक्ष्मण ने रविवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी की अमर्यादित बयानबाजी देश के पिछड़ी जाति के लोग सहन नहीं करेंगे। कांग्रेस ने पिछड़ी जाति के लोगों को केवल वोट बैंक समझ रखा था। आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव में पिछड़ी जाति के लोग नरेंद्र मोदी के अपमान का बदला लेंगे।उन्होंने कहा कि पहली बार नरेंद्र मोदी की सरकार में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पिछड़े वर्ग के लोगों को मिला है। प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य सहित कई अन्य योजनाओं का लाभ पिछड़ा वर्ग के लोगों को मिला है। इससे पहले के लक्ष्मण मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा के आवास बथुआ सेफ्टन गए।
वहां कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। यहां पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित बयानबाजी देश के पिछड़ी जाति के लोग सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ी जाति के लोगों को केवल वोट बैंक समझ रखा था। आगामी निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में पिछड़ी जाति के लोग नरेंद्र मोदी के अपमान का बदला लेंगे।
इसके बाद वे मझवां विधानसभा के बरैनी गांव में एक विद्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने पहुंचे। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी कुमार पटेल, महामंत्री सियाराम बिंद, संजय गुप्ता, विवेक बरनवाल, श्याम सिंह, नितिन विश्वकर्मा, विजय प्रजापति, कमलेश यादव, विपिन बिहारी बिंद, मिलन प्रजापति, सनी जायसवाल, सुरेंद्र पाल, विद्या शंकर मौर्य, रोहित चौरसिया, भानु प्रताप, विजय गुप्ता, चंद्र प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।