हलिया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरी के प्रधान की सोमवार की सुबह वाटर पंप लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई।
ग्राम प्रधान जीत बहादुर पटेल (57) सोमवार की सुबह घर के पास ही वाटर पंप के तार को कटिया में फंसा रहे थे। अचानक तार उनके शरीर पर गिर गया। इससे ग्राम प्रधान करंट के चपेट में आकर जमीन पर गिर गए। काफी देर बाद पहुंचे भाई ने ग्राम प्रधान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। परिजन मंडलीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने प्रधान को मृत घोषित कर दिया। प्रधान की मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।