फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सिल्वर मेडल जीतकर लौटी पावरलिफ्टर का सम्मान

विज्ञापन
सिल्वर मेडल जीतकर लौटी ज्योति यादव का सम्मानित करते क्रीड़ा अ​धिकारी धर्मवीर सिंह। स्रोत- खेल व
विज्ञापन
मिर्जापुर। हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर जनपद लौटी ज्योति यादव का स्टेडियम में स्वागत किया गया। ज्योति यादव स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कोच निधि सिंह पटेल ज्योति को प्रशिक्षण दे रही है। ज्योति ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर जीता। शुक्रवार को स्टेडियम पहुंचने पर ज्योति यादव और कोच निधि सिंह पटेल का खेल अधिकारी धर्मवीर सिंह ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समस्त प्रशिक्षकों की ओर से पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समस्त खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें