मिर्जापुर। जनवरी 2026 से अब तक खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुल 560 दुकानों का निरीक्षण किया लेकिन नमूने केवल 185 ही लिए जा सके। इसमें 90 विधिक व 95 सर्वे नमूने संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सुशील कुमार सिंह ने बताया कि इसमें से विधिक नमूने के 149 रिपोर्ट तथा सर्वे नमूने के 34 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें सात नमूने मानक के विपरीत हैं। इनके विरूद्ध न्यायालय में वाद दायर किया गया है। इस सत्र में अब तक 43 दुकानदारों पर 11 लाख 24000 रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। दूध, खोया, मिठाई एवं सभी ब्रांडेड औश्र स्थानीय विनिर्माताओं के खाद्य उत्पादों विशेषकर घी, खाद्य तेल, नमकीन आदि खाद्य पदार्थों पर विशेष जांच कराई जा रही है। मेला क्षेत्र जैसे मां विंध्यवासिनी परिक्षेत्र, होटल, रेस्टोरेंट व स्ट्रीट फूड वेंडरों की जांच कराई जा रही है। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम लगातार आम लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने व मिलावटखोरी को रोकने के लिए प्रभावी निरीक्षण व छापेमारी कर रही है।