मिर्जापुर। 33/11 के सखौरा विद्युत उपकेंद्र में मरम्मत के चलते 23 जून को सुबह आठ से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मरम्मत के कारण सखौरा उपकेंद्र से पोषिता 11 केवी सभी फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी और सखौरा, सिविल लाइन, जमुनहिया, रमईपट्टी, घुरहूपट्टी, पक्कापोखरा, विसुंदरपुर, कचहरी, जोगियाबारी, नुआव, बड़ा सखौरा, सारी पोखरी आदि इलाकों में सुबह आठ से 11 बजे तक बिजली नहीं आएगी। उन्होंने लोगों सो कटौती के दौरान के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की।