फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कबड्डी प्रतियोगिता में पावर राइडर्स व यूपी योद्धा बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को हुई कबड्डी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में पावर राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि थंडर टाइटंस उपविजेता रही। बालिका वर्ग में यूपी योद्धा ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए पावर पैंथर्स को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक और विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक गायत्री यादव रहीं। प्राचार्य प्रो. माधवी शुक्ला ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेलकूद को भी विशेष महत्व दे रहा है। एसपी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। पुलिस उपाधीक्षक गायत्री यादव ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में मेडिया मिनी स्टेडियम के रवीश कुमार एवं रजत कुमार ने रेफरी तथा डॉ. सत्येंद्र कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। संयोजक व खेल प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार ने आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. चंदन साहू, डॉ. भाष्कर द्विवेदी, डॉ. दीप नारायण, डॉ. अवधेश सिंह यादव, डॉ. दीपक कुमार सिंह,डॉ. शिव कुमार, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. गुरु प्रसाद, डॉ. अमित यादव सहित छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें