फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोटा-भंटा मेले में उमड़ी भीड़

Mon, 28 Dec 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कोन के दलापट्टी में रविवार को प्रसिद्ध लोटा-भंटा के मेले में ग्रामीणों का रेला लगा रहा। गंगा किनारे रेत पर लगे विशाल मेले में पहुंचकर लोग मुंबई के जुुहू चौपाटी का लुत्फ उठा रहे थे।
विज्ञापन


मेले में लगी तरह-तरह की दुकानों पर पहुंचकर लोगों ने अपने-अपने जरूरत की वस्तुओं की भी जमकर खरीदारी की। गांव में स्थित बाबा भोलेनाथ एवं हनुमान मंदिर में भक्तों ने दर्शन पूजन कर सुख-समृदि्ध के लिए कामना किया।

मंदिर में भगवान का किया गया भव्य श्रृंगार दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। घंटा-घड़ियाल, शंख और बाबा भोलेनाथ और हनुमान जी के जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय हो रहा था।
विज्ञापन


करीब दो किलोमीटर के एरिया में लगे मेले के दौरान जहां एक ओर बच्चे और युवा पतंगबाजी करने में मशगूल दिखाई दिए, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह बाटी-चोखा बनने का भी दौर चलता रहा। विशल मेले में बच्चों ने अपनी पसंद के खिलौने व गुब्बारे खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें