मिर्जापुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल लैबोरेटरी टेक्रालॉजी डीडीयू कौशल केंद्र की ओर से राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में सोमवार को द्वितीय पैरामेडिकॉन का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सकारात्मक सोच से कार्य करने पर अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. विनोद कुमार मिश्र और मुख्य अतिथि पूर्व कुलगुरु प्रो. वीके शुक्ला व समन्वयक डॉ. बीएमएन कुमार ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। विद्यार्थियों के लिए पोस्टर की प्रस्तुति, वैज्ञानिक रंगोली, परिचर्चा, निबंध लेखन व क्वीज का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि ने 30 कंप्यूटर प्रयोगशाला का अनावरण दक्षिणी परिसर के विद्यार्थियों के लिए किया। मुख्य अतिथि ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व को बताया कहा सकारात्मक सोच से किए गए कार्य अच्छे फल देने वाले होते हैं। आचार्य प्रभारी ने विद्यार्थियों को शारिरिक, मानसिक व सामाजिक रूप से स्वस्थ होने के लिए मालवीय के दिए मंत्रों को आत्मसात करने की बात कही। डॉ. बीएमएन कुमार ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार महतो, डॉ. ललित कुमार, डॉ. संतोष कुमार गुप्ता, डॉ. संकल्प झा, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. संदीप चौधरी डा. एमके नंदी, डॉ. अश्विनी कुशवाहा आदि रहे।