फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी में किसान ने फांसी लगाई

Mon, 13 Feb 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
गमगीन म‌ह‌िलाएं
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनार/ जमुई । किसान ने बेटी की शादी के खर्च का बंदोबस्त नहीं कर पाने से दुखी होकर शनिवार की रात नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार को बेटी का तिलक जाना था लेकिन परिवार के मुखिया की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। 

 कोतवाली क्षेत्र के सरैया सिकंदरपुर गांव निवासी लखेंदर कुशवाहा सब्जी की खेती करके परिवार का गुजर बसर करता था। मगर सब्जियों की कीमत कम होने के कारण वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। लखेंदर की दो बेटियों में बड़ी बेटी सुनीता की शादी पहले ही हो चुकी है। इसी बीच उसकी छोटी बेटी आंचल की शादी जमालपुर क्षेत्र के पसहीं में गांव में तय हो गई।  चार मई को बेटी की बारात आनी थी और 2 फरवरी को तिलक चढ़ाने लड़के के घर जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखेंदर तिलक के लिए पैसों के इंतजाम में जुटा था। उसने रिश्तेदारों एवं मित्रों से मदद मांगी लेकिन कहीं से सहायता नहीं मिली। इससे वह काफी परेशान था। शनिवार की रात वह पड़ोस के मकान के छत से सटे नीम के पेड़ पर गले में फंदा लगा कर झूल गया। सुबह गांव वालों ने उसे पेड़ से लटकता देख आनन-फानन में उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। भाई राधेश्याम कुशवाहा की सूचना पर पहुंची पुलिस  शव को पोस्टमार्टम हेतु ले गई। घर वालों ने बताया कि पैसों की कमी के चलते तिलक की तैयारियां नहीं हो पाईं, जिससे लखेंदर परेशान था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें