फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के दबाव में फंदे पर लटककर पालीटेक्निक के छात्र ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी दशमी नई बस्ती स्थित एक मकान में शनिवार की सुबह पॉलीटेक्निक के छात्र ने फंदे पर लटककर जान दे दी। दो घंटे बाद जब उसका चचेरा भाई कोचिंग पढ़ कर लौटा तो दरवाजा बंद मिला। खिड़की से देखा तो चचेरा भाई को फंदे से लटका देख। पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को फंदे से उतरवाया। परिजनों और पुलिस के मुताबिक परीक्षा के दबाव में छात्र ने जान दी है।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के करमा थानाक्षेत्र के घेवरी गांव निवासी ऋषिकेश यादव (22)पुत्र सदानंद यादव अपने बड़े भाई अभिषेक यादव और चचेरे भाई अरुण यादव के साथ नगर के पुरानी दशमी स्थित राजेंद्र बिंद के मकान में किराए पर रहता था। ऋषिकेश पॉलीटेक्निक में मैकेनिकल विंग में ऑटो मोबाइल ट्रेड में तृतीय वर्ष का छात्र था। उसका बड़ा भाई अभिषेक 28 फरवरी को घर चला गया। चचेरा भाई अरुण यादव शनिवार की सुबह छह बजे कोचिंग पढ़ने के लिए चला गया। वहां से दो घंटे बाद आठ बजे कमरे पर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा न खुलने पर अरुण ने खिड़की से देखा तो ऋषिकेश फंदे पर लटका था। अरुण ने शोर मचाया तो आसपास के तमाम लोग एकत्र हो गए। अरुण ने परिजनों को फोन कर जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर पंखे पर चादर के सहारे लटके शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और कटरा कोतवाली प्रभारी स्वामीनाथ प्रसाद ने आशंका जताई कि परीक्षा के दबाव के चलते फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें