फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र मेला में दर्शनार्थियों से विनम्र व्यवहार करेंगे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नवरात्र मेला को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले और बाहर से आए पुलिसकर्मियों के साथ अधिकारियों ने लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में बैठक कर दिशा-निर्देश दिया। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह, डीएम दिव्या मित्तल व एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने मेला में कैसे ड्यूटी करना है। इससे संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र मेला में ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी दर्शनार्थियों को सुगमता व सुरक्षित ढंग से दर्शन-पूजन कराना सुनिश्चित करें। गर्भ गृह में प्रवेश पूर्णतया बंद रहेगा। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी साफ-सुथरी वर्दी धारण करेंगे और अनुशासित रहेंगे। सेक्टर अधिकारी के आदेश के बिना ड्यूटी स्थल को न छोड़ें। समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचें। अगली ड्यूटी के कर्मचारी के आने के बाद ही ड्यूटी स्थल छोड़ें। किसी व्यक्ति के खो जाने पर उसे खोया पाया केन्द्र व पुलिस सहायता केन्द्र तक पहुंचाकर सहयोग करें।
दर्शनार्थियों के साथ अत्यंत विनम्रता से पेश आएं। किसी भी व्यक्ति के बीमार, बेहोश या अस्वस्थ हो जाने पर चिकित्सकीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए मेला कंट्रोल को तत्काल सूचना दें। ड्यूटीरत पुलिसकर्मी अपने साथ ड्यूटी कार्ड अवश्य रखें। अपनी ड्यूटी को जोनल, सेक्टर, ड्यूटी प्रभारी अधिकारी से अच्छी प्रकार समझ लें। ड्यूटी के दौरान उपस्थिति अवश्य दर्ज कराए। ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शारदीय नवरात्र मेला को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की शपथ दिलाई गई। बैठक में एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह, सीओ सिटी प्रभात राय आदि रहे।
विज्ञापन

ड्रोन कैमरा से निगरानी, गंगा में रहेगी फ्लड टीम
मिर्जापुर। नवरात्र मेला प्रदेश सरकार की ओर से राज्य स्तरीय मेला घोषित किया गया है। मेले में आने वाली बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए एएसपी, सीओ, निरीक्षक, उप निरीक्षक, पुरुष-महिला मुख्य आरक्षी व आरक्षी, यातायात उप निरीक्षक, फायर मैन, पीएसी (फ्लड कंपनी), एसडीआरएफ, गुंडा दमन दल, एंटी चैनस्नैचर स्क्वाड, फायर टेंडर, क्रेन, एचएचएमडी, डीएफएमडी, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा, पुलिस व पीएसी बल का डिप्लायमेंट किया गया है।
एएसपी सिटी मेला के नोडल
मिर्जापुर। संपूर्ण मेला व्यवस्था के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति, पुलिस मेला अधिकारी सीओ सिटी प्रभात कुमार राय, मेला प्रबंध के लिए गठित मेला प्रकोष्ठ का प्रभारी निरीक्षक विनीत राय को बनाया गया है। संपूर्ण मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 10 जोन व 21 सेक्टर जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सुपर जोन, जोन व सेक्टर के प्रभारी अधिकारी क्रमश: अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक व निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी बनाए गए है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें