फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालक की ईमानदारी पर हैरत में रहे पुलिसकर्मी, एक्टर संजय मिश्रा की फिल्म 'वो तीन दिन' की शूटिंग जारी

Wed, 15 Jul 2020 09:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

  • मिर्जापुर के मगरहां में हो रही है फिल्म की शूटिंग
  • फिल्म में रिक्शा चालक की भूमिका में हैं संजय मिश्रा 
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनय करते एक्टर संजय मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के मगरहा में बुधवार को फिल्म 'वो तीन दिन' की शूटिंग बुधवार को जारी रही। एक्टर संजय मिश्रा फिल्म में राम भरोसे नामक रिक्शा चालक की भूमिका निभा रहे। इनकी मेहनत और ईमानदारी को देख पुलिस वाले हैरत में रहे।

विज्ञापन


फिल्म की कहानी में रिक्शा चालक रामभरोसे की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं होती है। तीन दिन के लिए रिक्शा बुक होने पर रामभरोसे को अत्यधिक प्रसन्न्ता हुई कि तीन दिन में उसकी अच्छी खासी कमाई हो जाएगी और आर्थिक स्थिति में  सुधार हो जाएगा।

विज्ञापन

तीन दिन तक उक्त मुसाफिर को रिक्शा चालक राम भरोसे खूब घुमा फिरा रहा था। वह मुसाफिर को एक क्लीनिक पर लेकर गया। रिक्शे के सहारे वह बदनाम गली पहुंचा जहां वह रुपा नामक कॉल गर्ल से मुलाकात किया। मुसाफिर खूब घूमने-टहने के बाद रामभरोसे को बगैर पारिश्रमिक दिए गायब हो गया।

उसके जाने के बाद रामभरोसे सोंच विचार में पड़ा ही था कि अचानक उसकी निगाह सीट पर पड़े एक बैग पर टिक गई।  रामभरोस बैग देखकर उसे बिना खोले इमानदारी का परिचय देते हुए पुलिस को सुपुर्द किया। बैग में उतना पैसा था जितना रामभरोस जीवन भर नहीं कमा पाता। उसकी ईमानदारी को देख पुलिस वाले भी प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें